khushiyan

सोमवार, 19 नवंबर 2012

आज सूर्य षष्ठी है,आज ही के दिन मुझे दुनिया की सबसे बड़ी ख़ुशी मिली थी आज से 11 साल पहले मेरे बड़े बेटे का जन्म हुआ था,उसके जन्म ने मुझे जो अहसास दिया था वो शब्दों में बताना मुश्किल है,उसके नन्हे हाथ,छोटे छोटे पैर,थोड़ी थोड़ी खुली आँखें,,,,,उसको देखते ही कुछ देर पहले के सारे दर्द भूल गई।।।और तभी मुझे अहसास हुआ की मै भी  अपने  मम्मी ,पापा के लिए कितनी खास हूँ,,
                                           उसको गोद में लेते ही आंसुओं से भीगे चेहरे ने  मुझे ख़ुशी में बहते  आंसुओं का अर्थ समझाया,,हर इंसान की जिन्दगी में उसका पहला बच्चा बहुत  खास होता है,उसको पल पल बढ़ते देखना उसकी किलकारियां,उसकी खिलखिलाहटें,उसकी लड़खड़ाती चाल,उसका मुस्कुराना,उसका रूठना,उसकी तोतली बोली और जाने कितनी बातें .... ....ये सुख अतुलनीय है,,अवर्णीय है ।
                             आज किशु [कार्तिकेय]मुझसे भी लम्बा हो गया है,उसकी आदतें,उसका स्वभाव  बहुत कुछ मुझसे मिलता है,,हिंदी तिथि के अनुसार आज वो 11 साल का हो गया।।भगवान उसे दीर्घायु  दें,सदबुद्धि दें वो
                                  जीवन के  हर  क्षेत्र में सफल हो ......आप सब भी उसे अपना आशीर्वाद दें ...

रविवार, 11 नवंबर 2012

दूर भगा के द्वेष के जाले ,
अहं का अंधकार मिटाएँ ,
सजा रंगोली,रंग निराले,,
आओ सब मिल दीप जलाएं 
आओ सब मिल दीप जलाएं ..

   पोछें आंसूं उन आँखों के,
 जिन हाथों में है नहीं खिलौने ,
थोड़ी सी रौशनी बांटें उनसे ,
ठन्डे पत्थर,जिनके बिछौने ,,

जिनको भूलें हैं जाने कब से ,
चलो उन अपनों को गले लगाएं,
आओ सब मिल दीप जलाएं,
आओ सब मिल दीप जलाएं ....

हर जर्रा हो दीप से रोशन,
हर कोना हो धवल श्वेत सा,
मन में उमंग हो,जैसे बचपन,
जीवन मुट्ठी की बंद रेत सा,

कल की चिंता छोड़ आज का,
आओ सब मिल जश्न मनाएं 
हे ! भारतवंशी तुम सब हम सब,
आओ सब मिल दीप जलाएं,,
आओ सब मिल दीप जलाएं ..,,,,,.....मेरे समस्त परिवार की तरफ से आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ ....