आज सूर्य षष्ठी है,आज ही के दिन मुझे दुनिया की सबसे बड़ी ख़ुशी मिली थी आज से 11 साल पहले मेरे बड़े बेटे का जन्म हुआ था,उसके जन्म ने मुझे जो अहसास दिया था वो शब्दों में बताना मुश्किल है,उसके नन्हे हाथ,छोटे छोटे पैर,थोड़ी थोड़ी खुली आँखें,,,,,उसको देखते ही कुछ देर पहले के सारे दर्द भूल गई।।।और तभी मुझे अहसास हुआ की मै भी अपने मम्मी ,पापा के लिए कितनी खास हूँ,,
उसको गोद में लेते ही आंसुओं से भीगे चेहरे ने मुझे ख़ुशी में बहते आंसुओं का अर्थ समझाया,,हर इंसान की जिन्दगी में उसका पहला बच्चा बहुत खास होता है,उसको पल पल बढ़ते देखना उसकी किलकारियां,उसकी खिलखिलाहटें,उसकी लड़खड़ाती चाल,उसका मुस्कुराना,उसका रूठना,उसकी तोतली बोली और जाने कितनी बातें .... ....ये सुख अतुलनीय है,,अवर्णीय है ।
आज किशु [कार्तिकेय]मुझसे भी लम्बा हो गया है,उसकी आदतें,उसका स्वभाव बहुत कुछ मुझसे मिलता है,,हिंदी तिथि के अनुसार आज वो 11 साल का हो गया।।भगवान उसे दीर्घायु दें,सदबुद्धि दें वो
जीवन के हर क्षेत्र में सफल हो ......आप सब भी उसे अपना आशीर्वाद दें ...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें